यूपीः यातायात नियमों की अनदेखी करना पड़ा भारी, 1358 लोगों का चालान

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 27 Oct, 2020 06:41 PM

up traffic rules have been ignored 1358 people challaned

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 1358 लोगों का आज ई-चालान किया। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस...

लखनऊः  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 1358 लोगों का आज ई-चालान किया। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नवीन आरोरा के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।       

उन्होंने बताया कि इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न/न लगाने वाले 349, तीन सवारी बैठाने पर 38 लोगों का ,नो-पाकिर्ंग में किए गए चालान 378 और गलत दिशा में चलने वाले 34 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 69 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा अन्य मामलों में 490 लोगों के चालान किए गये। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर चार लाख 52 हजार 800 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!