Edited By Mamta Yadav, Updated: 21 Jan, 2023 10:12 PM

साध्वी यौन शोषण (Sadhvi Sexual Abuse) और हत्या के मामले (Murder Case) में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Dera Chief Gurmeet Ram Rahim) एक बार फिर से सुकून के पल जीने के लिए शनिवार को बागपत के बरनावा आश्रम (Barnawa Ashram) पहुंच गया है। इस...
बागपत: साध्वी यौन शोषण (Sadhvi Sexual Abuse) और हत्या के मामले (Murder Case) में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Dera Chief Gurmeet Ram Rahim) एक बार फिर से सुकून के पल जीने के लिए शनिवार को बागपत के बरनावा आश्रम (Barnawa Ashram) पहुंच गया है। इस बार वह 40 दिन की पैरोल पर आया है। हर बार की तरह इस बार भी हनीप्रीत साथ आई है। कड़ी सुरक्षा के बीच बागपत पुलिस राम रहीम को बरनावा आश्रम लेकर पहुंची।
यह भी पढ़ें- बिकरू कांड: एनकाउंटर में ढेर अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे जेल से रिहा, बेटी को देखकर मां हुई भावुक

साध संगत के आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक
बता दें कि दुष्कर्म व हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। आधा आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ सुरक्षा घेरे में गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से लेकर हरियाणा व उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस बरनावा आश्रम पहुंची। अब वह 40 दिनों तक यहीं पर सुकून के साथ रहेगा। राम रहीम के आश्रम में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। बताया गया कि साध संगत के आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगाई गई है। क्षेत्राधिकारी बागपत डीके शर्मा ने बताया कि पैरोल के नियमों का पालन करते हुए आश्रम में भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। यदि नियमों का उलंघन हुआ तो कार्रवाई भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बाहुबली रमाकांत यादव को मिली सशर्त जमानत, हाईकोर्ट ने कहा- विवाद ऐसा नहीं है, जिसमें उसे जेल में ही रखा जाए

आश्रम के गेट पर पुलिस का सख्त पहरा
थाना प्रभारी बिनौली सलीम अहमद ने बताया कि गुरमीत राम रहीम के साथ हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आए हैं। वहीं बागपत जनपद में आने पर राम रहीम को सुरक्षा दी गई है। डेरे के मुख्य द्वार पर पुलिस बल तैनात किया गया। अब आश्रम के गेट पर पुलिस का सख्त पहरा है।
