UP News: प्रार्थना सभा में पढ़ाया जा रहा था धर्म परिवर्तन का पाठ...पुलिस ने की छापेमारी, 5 महिलाएं गिरफ्तार

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Jul, 2023 11:22 AM

up news lesson of conversion

UP News (अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही एक ताजा मामला आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के ढाका नरवारी ग्राम सभा से सामने आया है। जहां पर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा था। धर्मांतरण की...

UP News (अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही एक ताजा मामला आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के ढाका नरवारी ग्राम सभा से सामने आया है। जहां पर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा था। धर्मांतरण की पाठशाला विजय बहादुर बिंद के घर पर चल रही थी। वहां पर एक कमरे में कुछ महिलाएं मिली। अंदर तंत्र मंत्र के सामान के साथ धार्मिक पुस्तक आदि सामान भी मिला।

PunjabKesari

बता दें कि कमरे में प्रार्थना सभा के साथ-साथ तंत्र मंत्र का खेल चल रहा था। महिलाओं को झाड़-फूंक भी की जा रही थी। हिंदू देवी देवताओं को अपशब्द कहे जा रहे थे। मौके पर एक महिला ने बताया कि उसे काफी दिनों से टी. बी. हुई थी, लेकिन ईसा मसीह की शरण में आने के बाद टी.बी. ठीक हो गई। ईसा मसीह की शरण में आने से राहत मिली है। वही एक महिला का कहना है मुझे पूरे शरीर में छाला हुआ था और ईसा मसीह की शरण में आने से छाला ठीक हो गया। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पवई थाने की पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ेंः Sawan Somvar: सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त और अभिषेक की विधि

PunjabKesari

मामले में 5 महिलाएं की गिरफ्तार
इस मामले में निषाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बृजेश पांडेय की तरफ से लिखित शिकायत पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां लाउडस्पीकर से देवी देवताओं को अपशब्द कहे जा रहे थे। ग्रामीणों को धन से प्रलोभित करने का भी मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें आजमगढ़ जौनपुर में सुल्तानपुर की महिलाएं हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!