यूपी CM योगी MLC के लिए र्निविरोध निर्वाचित

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Sep, 2017 04:16 PM

up cm yogi elected unconstitutional for mlc

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औऱ 2 उप मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा के 4 उम्मीदवार....

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औऱ 2 उप मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा के 4 उम्मीदवार आज विधान परिषद के उपचुनाव में र्निविरोध निर्वाचित घोषित किए गए। उपचुनाव में पीठासीन अधिकारी तथा विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने बताया कि उपचुनाव में नाम वापसी के लिए तय मीयाद के आज अपराह्न 3 बजे समाप्त होने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉक्टर दिनेश शर्मा तथा परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को र्निविरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इनके खिलाफ किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।

मुख्यमंत्री योगी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सपा सदस्यों क्रमश: यशवंत सिंह तथा बुक्कल नवाब द्वारा छोड़ी गई सीटों के उपचुनाव में निर्वाचित हुए हैं। इन दोनों का कार्यकाल 8 जुलाई 2022 तक होगा। वहीं एक अन्य उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सपा सदस्य अशोक बाजपेयी द्वारा तथा परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा छोड़ी गयी सीट के उपचुनाव में जीत हासिल की है। इन दोनों का कार्यकाल जनवरी 2021 तक होगा। योगी भी पूर्व मुख्यमंत्रियों मायावती और अखिलेश यादव की तरह उच्च सदन के सदस्य चुने गए हैं।

विधान परिषद की पांचवीं सीट पर भी भाजपा के प्रत्याशी वक्फ राज्य मंत्री मोहसिन रजा का निर्वाचन लगभग तय है। इस सीट के लिए नामांकन की अवधि कल समाप्त हो चुकी है और उनके खिलाफ किसी ने भी पर्चा नहीं भरा है। आज जांच में उनका नामांकन भी वैध पाया गया। राज्यमंत्री मोहसिन रजा बसपा सदस्य ठाकुर जयवीर सिंह द्वारा रिक्त की गई सीट पर राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। सिंह का कार्यकाल 5 मई 2018 को खत्म हो रहा था। इस सीट पर नाम वापसी की आखिरी तारीख 11 सितम्बर है। उम्मीद है कि उसी दिन रजा को भी निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!