UP By Election 2022: CM योगी, राजनाथ भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मांगेंगे वोट, BJP ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 18 Nov, 2022 01:47 AM

up by election cm yogi rajnath will seek votes in support of bjp candidates

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और खतौली एवं रामपुर शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरूवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और खतौली एवं रामपुर शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरूवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी।

सूची में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 नेताओं का नाम शामिल है। प्रचारकों की सूची में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री और भाजपा के पदाधिकारी शामिल हैं।       

गौरतलब है कि मैनपुरी संसदीय सीट समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुयी है जबकि हेट स्पीच के मामले में तीन साल की सजा पाये सपा नेता आजम खान की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने के कारण रामपुर शहर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। खतौली विधानसभा सीट विक्रम सिंह सैनी के अयोग्य होने के कारण खाली हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!