गाजीपुर में बारिश के दौरान निर्माणाधीन दीवार गिरी, 50 वर्षीय शख्स की मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Jul, 2020 07:51 PM

under construction wall collapses 50 year old sakhs dies

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को बारिश के दौरान निर्माणाधीन दीवार एवं सिढ़ी गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी।  पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को बारिश के दौरान निर्माणाधीन दीवार एवं सिढ़ी गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी।  पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली इलाके में जोरदार बारिश होने के कारण मंगलवार को निर्माणाधीन दीवार व सीढ़ी ढह गई। हादसे में मोहनपुरवा मुहल्ला निवासी 50 वर्षीय अशोक पाल की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गोराबाजार चौकी प्रभारी अनुराग गोस्वामी व हल्के के लेखपाल मौके पर पहुंचकर लिखापढ़ी कर शव पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!