अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, कार में सवार तीन की मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Nov, 2020 12:48 PM

uncontrolled car collides with divider three killed in car

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार गंग नहर के पास डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार गंग नहर के पास डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों ने मौके पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दे दी है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों को रो,रो कर बुरा हाल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद के मुराद नगर निवाड़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पर कार सवार तीन लोग दिल्ली से बिजनोर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर गंग नहर के पास डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बारे में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!