Edited By Harman Kaur,Updated: 01 Mar, 2024 06:25 PM
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक शख्स ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के चेहरे पर टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया....
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक शख्स ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के चेहरे पर टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि टॉयलेट क्लीनर में तेजाब मिला हुआ था। जिससे महिला बुरी तरह से झुलस गई और दर्द के मारे जोर जोर से चिल्लाने लग गई। इतने में ही अवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला का नाम जूही है। करीब 12 साल पहले जूही की शादी हुई थी। इस शादी से उसके 3 बच्चे हैं। शादी के शुरू में सब कुछ ठीक था, लेकिन फिर पति को शराब की लत लग गई। इसी के चलते रोज-रोज घर में लड़ाई-झगड़ा होने लग गया। जिसके बाद उसने पति से अलग रहने का फैसला किया। पीड़िता अपने घर से कुछ ही दूरी पर वह एक कमरा किराए पर लेकर रहने लग गई। महिला का ऐसे रहना भी पति को रास नहीं आया। इसी के चलते वह आए दिन उसके घर जाकर मारपीट करने लग गया।
पीड़िता का कहना है कि उसका पति बिना किसी बात के उस पर शक करता रहता था। बीते दिन भी सुबह वह उससे छोड़कर काम पर चला गया और फिर शाम को वापस आकर उस पर तेजाब मिला टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन में पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।