'इन्होंने कहा था लड़के हैं, गलती कर जाते हैं...महिला संबंधी अपराध में सपा के लोग सबसे ज्यादा इन्वॉल्व', सीएम योगी का आरोप

Edited By Pooja Gill,Updated: 30 Jul, 2024 12:30 PM

they had said that they are boys they do it

UP Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा के लिए गंभीर है...

UP Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा के लिए गंभीर है। महिला बाल सुरक्षा के मुद्दे केवल बाहरी ही नही, घर के अंदर और घर के बाहर दोनो होते है। सरकार ने इस को रोकने के लिए जो प्रयास किए है। 2016 की तुलना में दहेज की घटनाएं 23-24 में 17.5% की कमी आई। बलात्कार में 2016-17 से 2023-24 की तुलना में 25.30% की कमी आई है। 2017 में आने के बाद पहला काम एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया और इसका सबसे पहले विरोध समाजवादी पार्टी ने किया। ये भी बोलने में कोई संकोच नही है कि महिला सम्बंधी अपराध में सबसे ज्यादा इन्वॉल्व समाजवादी पार्टी के लोग पाए जाते हैं। यही नहीं ये लोग उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते है, जिसने कहा था "लड़के हैं गलती कर जाते हैं।"

सीएम योगी ने लगाए गंभीर आरोप 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे ये बोलने में कोई संकोच नहीं है कि महिला संबंधी जुड़े ज्यादातर मामलों में सपा से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जुड़े हुए लोग ही उसमें पाए जाते हैं और यही नहीं महिला संबंधी आरोपों में ये उस पीढ़ी की अगुवाई करते हैं, जिसने कहा था कि लड़के हैं गलती कर देते हैं। ये महिला सुरक्षा की क्या ही बात करेंगे। इसलिए महिला सुरक्षा के बारे में प्रदेश सरकार पूरी तरह सचेत है और सक्रिय है. हर बेटी को भी और हर व्यापारी को भी पूरी तरह सुरक्षा प्रदान करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। 

महिला सुरक्षा पर ये बोले योगी 
महिला व बाल अपराध के सवाल पर सीएम योगी ने जवाब कि ''महिला बाल सुरक्षा के मुद्दे केवल बाहरी ही नही, घर के अंदर और घर के बाहर दोनो होते है। सरकार ने इस को रोकने के लिए जो प्रयास किए है। 2016 की तुलना में दहेज की घटनाएं 23-24 में 17.5% की कमी आई। बलात्कार में 2016-17 से 2023-24 की तुलना में 25.30% की कमी आई है। 2017 से 2024 के बीच महिला और नाबालिग बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामलो में सरकार के प्रॉसिक्यूशन तेज करने के परिणाम सामने आए हैं। 24402 प्रकरण में अभियुक्तों को सजा दिलाई गई है।

'महिला संबंधी अपराध में वर्षों के पेंडेंसी को पूरा किया'
सीएम योगी ने कहा कि ''2017 से 2024 तक पॉक्सो अधिनियम अंतर्गत 9875 अभियोगों में सजा दिलाई गई है। 2022 से 2024 के बीच महिलाओं के विरुद्ध पॉक्सो अपराध में 16718 अभियुक्तों को सजा दी गई, 21 को मृत्युदंड, 1713 आजीवन कारावास,4653 को दस वर्ष या अधिक का कारावास, 10331 को दस वर्ष के कम के कारावास की कार्रवाई हुई। प्रदेश में इस दिशा में हुए अन्य प्रयास में इन्वेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम को हमने 2018 से ही पोर्टल एक्टिव किये है,इसमे फोकस मॉनिटरिंग होती है। महिला संबंधी अपराध में वर्षों के पेंडेंसी को पूरा किया। आज देश में महिला अपराध में अपराधियों को सजा दिलाने में तीसरे नंबर का राज्य उत्तरप्रदेश है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!