दरिंदगी की हदः 6 साल की मासूम संग दुष्कर्म के बाद खेत में छोड़कर फरार हुआ हैवान

Edited By Ajay kumar,Updated: 08 Feb, 2020 01:41 PM

the extent of life after escaping from the farm after 6 years

मासूमों के साथ दुष्कर्म का मामला शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन दरिंदे इन्हें अपनी हवस का शिकार बना कर उनकी जिंदगी को कुचल देते हैं...

एटाः मासूमों के साथ दुष्कर्म का मामला शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन दरिंदे इन्हें अपनी हवस का शिकार बना कर उनकी जिंदगी को कुचल देते हैं। एटा से मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां बच्चों के साथ खेल रही 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदे ने दुष्कर्म को अंजाम दिया और खेत में छोड़कर फरार हो गया।

बता दें कि मामला जिले के थाना जैथरा क्षेत्र की है जहां दरिंदे ने बच्ची को दबोच लिया और दुष्कर्म के बाद खेत में छोड़कर फरार हो गया। वहीं बच्ची खेत में नग्न अवस्था में पड़ी मिली। जब ग्रामीणों ने बच्ची को खेत में पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिवार की महिलाओं ने बच्ची की नाजुक अंगों से रक्तस्राव होता देखा तो उनके होश उड़ गए।

गंभीर हालत में ग्रामीण बच्ची को  थाना लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराया। यहां से बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बच्ची के साथ हुई दरिंदगी को लेकर ग्रामीणों में रोष है। बच्ची आरोपी को पहचान नहीं पाई है इसलिए उसका नाम नहीं बता पा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले की तहरीर दी है। पुलिस द्वारा बच्ची से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल बच्ची कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। बच्ची को जिला अस्पताल चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा शक में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!