अयोध्या में बनेगा श्रीराम विश्वविद्यालय, वेद, कर्मकांड व अन्य ग्रंथों पर होगा रिसर्च

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 20 Mar, 2021 08:58 PM

sri ram university will be built in ayodhya research done on vedas

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी जहां पर वैदिक गणित, वेदों, कर्मकांड, गीता...

आगरा:  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी जहां पर वैदिक गणित, वेदों, कर्मकांड, गीता और अन्य ग्रंथों पर शोध कार्य होगा। शर्मा शनिवार को आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने अपनी सरकार की चार साल की उपलब्धियां को गिनाते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द कम होने के संकेत दिए।

उन्होंने कहा,‘‘एक जगह दाम बढऩे को महंगाई कहना उचित नहीं है। सरकार और कितनी व्यवस्थाएं कर रही है, उस पर ध्यान भी देना चाहिए।’’ समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन पर चुटकी लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस के साथ गठबंधन के दौरान राहुल-अखिलेश की जोड़ी फ्लाप रही है और अब अखिलेश-जयंत की जोड़ी भी फ्लाप रहेगी और हार के बाद यह जोड़ी अपने आप टूट जाएगी।’’उन्होंने कहा कि हम अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और इस बार विपक्ष में मुकाबला मुख्य विपक्षी दल बनने के लिए है।

शर्मा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमारा नारा था अबकी बार 300 पार और अब नारा है अबकी बार पहले से भी ज्यादा पार। उन्होंने ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय बनेगा जहां पर वैदिक गणित, वेदों, कर्मकांड, गीता और अन्य ग्रंथों पर शोधकार्य होगा। उन्होंने जिला योजना की बैठक के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्य गिनाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चार साल में बेरोजगारी कम हुई है और हर व्यक्ति की आय दोगुना हुई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बेरोजगारी दर 4.1 प्रतिशत रह गई है जबकि 207 में यह 17.4 प्रतिशत थी।

 

 

 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!