कोतवाल से बदसलूकी मामले में सपा जिला अध्यक्ष समेत 50 के खिलाफ FIR

Edited By Ajay kumar,Updated: 07 Feb, 2020 01:46 PM

spjilla president used hate language from kotwal case filed

उत्तर प्रदेश के संभल में जहां पर सपाजिला अध्यक्ष ने कोतवाल से अभद्र आचरण का प्रयोग किया है। फिरोज खान अपने समर्थकों के साथ तहसील परिसर में नारेबाज़ी की है।

संभल: संभल में सड़क के गड्ढों और बिजली की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले सपा जिला अध्यक्ष फिरोज खान और उनके करीब 50 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर कोतवाल से अभद्र आचरण का आरोप लगाया गया है। मामले में सदर कोतवाली में धारा 188 और 505 के तहत केस दर्ज किया गया है। कोतवाल अमित कुमार ने ये केस दर्ज कराया है। सदर कोतवाली के एसडीएम आफिस का ये मामला है।

PunjabKesari

एफआईआर के अनुसार फिरोज खान, जिलाअध्यक्ष सपा अपने करीब 40 से 50 समर्थकों के साथ पार्टी का झंडा लेकर बिना अनुमति तहसील परिसर के सामने बिजली की समस्या और सड़क के गड्ढों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने जनपद में धारा 144 लागू होने की जानकारी दी गई, जिसके बाद भी फिरोज खान और उनके समर्थकों द्वारा तहसील परिसर में नारेबाजी करते रहे और अभद्र आचरण भी किया गया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!