Lok Sabha Phase 3 Election 2024: संभल में सपा प्रत्याशी व विधायक जियाउर्रहमान बर्क की पुलिस से तीखी नोंकझोंक

Edited By Mamta Yadav,Updated: 07 May, 2024 12:19 PM

sp candidate and has a heated argument with the police in sambhal

उत्तर प्रदेश में 12 जिलों की 10 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से मतदाता अपने मताधिकार को प्रयोग रहे हैं। इसी क्रम में संभल लोकसभा सीट पर भी मतदान जारी है। इस सीट पर 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र में...

Sambhal News: उत्तर प्रदेश में 12 जिलों की 10 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से मतदाता अपने मताधिकार को प्रयोग रहे हैं। इसी क्रम में संभल लोकसभा सीट पर भी मतदान जारी है। इस सीट पर 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में सपा प्रत्याशी व विधायक जियाउर्रहमान बर्क की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई।
PunjabKesari
क्या कहती है पुलिस
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां को पुलिस ने हिरासत में लेने का प्रयास किया। इसको लेकर भी सपा प्रत्याशी व पुलिस में काफी देर तक गहमागहमी रही। बाद में पूर्व जिलाध्यक्ष को पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन हिदायत दी कि प्रत्याशी के साथ नहीं घूम सकते क्योंकि इसके लिए उनके पास कोई अनुमति नहीं है।
PunjabKesari
11 बजे तक 29.55 प्रतिशत मतदान
संभल लोकसभा क्षेत्र में कई जगहों पर मशीनों में खराबी आने के कारण मतदान प्रभावित हुआ। 11 बजे तक 29.55 प्रतिशत मतदान हो चुका था। बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर विधानसभा के थाना धनारी के गांव हरफरी में बूथ संख्या 143 में मशीन खराब होने के कारण एक घंटा मतदान बाधित रहा। ईवीएम बदलने के बाद प्रक्रिया सुचारू करवाई गई। संभल लोकसभा सीट के नगर बहजोई स्थित बूथ नंबर 369 वीवीपैट मशीन में दिक्कत आने के कारण 20 मिनट तक वोटिंग रूकी रही। इसके बाद दूसरी मशीन को लगाया गया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!