Edited By Deepika Rajput,Updated: 08 Oct, 2019 01:15 PM

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक करैत सांप चलती बाइक पर अचानक प्रकट हो गया। सांप हैंडल से होते हुए बाइक पर मौजूद डॉक्टर के हाथ तक पहुंच गया और फुंफकारने लगे।
मिर्जापुरः उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक करैत सांप चलती बाइक पर अचानक प्रकट हो गया। सांप हैंडल से होते हुए बाइक पर मौजूद डॉक्टर के हाथ तक पहुंच गया और फुंफकारने लगे।
मामला मिर्जापुर के लालगंज का है। यहां डॉ. केके पाडेय अपने क्लिनिक का काम खत्म करके घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान सेमरा आराजीगांव के पास एक जहरीला करैत सांप अचानक बाइक की हेडलाइट पर आकर बैठ गया। सांप हैंडल से होते हुए हाथ तक पहुंच गया और फुंफकारने लगे।
यह देख डॉक्टर डर गए और तत्काल बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। डॉक्टर की खबर पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह सांप को बाइक से अलग किया। डॉक्टर को अस्पताल ले जाया गया। सांप ने उनको नहीं काटा था, जिसके चलते वह सुरक्षित हैं।