शिवपाल ने दिए राजनीति में बड़े संकेत, PM मोदी और CM  योगी को किया Twitter पर फॉलो

Edited By Imran,Updated: 02 Apr, 2022 12:38 PM

shivpal gave big hints in politics followed pm modi and cm yogi on twitter

उत्तर प्रदेश की सियासी गलियारों में शिवपाल सिंह यादव चर्चा का विषय बने हुए हैं। शिवपाल की भाजपा में शामिल होने की अटकलें फिर से तेज हो गई है। दरअसल, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विटर पर फॉलो कर लिया है, जो कि...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासी गलियारों में शिवपाल सिंह यादव चर्चा का विषय बने हुए हैं। शिवपाल की भाजपा में शामिल होने की अटकलें फिर से तेज हो गई है। दरअसल, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विटर पर फॉलो कर लिया है जो कि प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। 

बता दें कि शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को भी फॉलो किया है। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव पीएम और सीएमओ को ही फॉलो करते थे। शिपवाल सिंह यादव अब इन नेताओं को पर्सनली फॉलो कर रहे हैं।  इससे पहले, चर्चा थी कि शिवपाल यादव ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुकाकात की थी, उसके बाद शिवपाल यादव बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। सूत्र बताते हैं कि इटावा से दिल्ली जाने के दौरान शिवपाल ने पूर्व विधायक हरिओम यादव से भी मुलाकात की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!