सावन का दूसरा सोमवारः शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, बम-बम भोले के गूंजे नारे

Edited By Ruby,Updated: 29 Jul, 2019 10:59 AM

second monday of savan the devotees of shiva temples

आगराः सावन माह का आज दूसरा सोमवार है। आगरा के शिव मंदिरों में महादेव की पूजा करने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। खास बात यह है कि आज सावन का प्रदोष व्रत भी है। जिसने सोमवार की महिमा को और बढ़ा दिया है।  कहा जाता है कि सावन माह में भोलेनाथ की...

आगराः सावन माह का आज दूसरा सोमवार है। आगरा के शिव मंदिरों में महादेव की पूजा करने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। खास बात यह है कि आज सावन का प्रदोष व्रत भी है। जिसने सोमवार की महिमा को और बढ़ा दिया है।  कहा जाता है कि सावन माह में भोलेनाथ की असीम अनुकंपा अपने भक्तों पर रहती है। भक्त भी बाबा को प्रसन्न करने के लिए अनुष्ठान और अभिषेक कर रहे हैं। आगरा के शिवमंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शिवालयों में अभिषेक कराने वालों की कतार तो है ही, शृंगार कराने वाले भी पीछे नहीं हैं।

मंदिर के महंतों और आचार्यों की मानें तो श्रृंगार बाबा को सबसे अधिक प्रिय है, जो कार्य दिन भर वेद मंत्रों से नहीं होता, वो शृंगार से हो सकता है। भक्त चंदन, रोली, भस्म के साथ साथ फूलों से भी भोलेनाथ का शृंगार कर रहे हैं। आगरा में सावन के दूसरे सोमवार को परिक्रमा लगाई जाती है। ये परिक्रमा पूरी रात चलती है। शिवभक्त शहर के चारों कोनों में स्थित चारों शिव मंदिरों की परिक्रमा लगाते हैं। करीब हजारों भक्त इस दौरान पूरे शहर की परिक्रमा में शामिल होते हैं। 

साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए दूर दूर से भक्त कांवड़ लेकर आते हैं। शिवालयों में आरती के बाद जलाभिषेक किया जाता है। वहीं बड़ी संख्या में कांवड़ लेकर आज भक्त बल्केश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे। आज के दिन बल्केश्वर में मेला भी लगाया जाता है। वहीं मंदिरों में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!