राष्ट्रपति पर राहुल गांधी के बयान पर बवाल, राम मंदिर ट्रस्ट ने कहा-  ये बयान असत्य और समाज में भेदभाव पैदा करने वाला

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 May, 2024 11:59 AM

ruckus over rahul gandhi s statement on the president ram mandir

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्‍या में रामलला के दर्शन करने आने वाली हैं, राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ब...

अयोध्या: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्‍या में रामलला के दर्शन करने आने वाली हैं, राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने राहुल गांधी के बयान को भ्रामक, असत्य, निराधार और और बिना तथ्यों के बताया है। साथ ही ये भी कहा है कि राहुल गांधी का बयान समाज में भेदभाव पैदा करने वाला है।

राहुल गांधी के उस बयान पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गंभीर आपत्ति जताई है, जिसमें गुजरात की एक सभा में उन्होंने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी होने के कारण नहीं बुलाया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा, ‘राहुल गांधी ने गुजरात में किसी सभा में कहा है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी होने के कारण नहीं बुलाया गया। हमें राहुल गांधी के इस वाक्य पर गंभीर आपत्ति है। ये असत्य है, निराधार है और भ्रामक है। हम बताना चाहते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या पधारने का आमंत्रण दिया गया है। इसके साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अत्यधिक गरीब ऐसे समाज के तमाम लोगों को आमंत्रित किया गया था।

आज अयोध्या जाएंगी राष्ट्रपति 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राम मंदिर में दर्शन करने के लिए बुधवार को यानी आज (1 मई) अयोध्या जाएंगी। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी। यह नवनिर्मित मंदिर की उनकी पहली यात्रा होगी। मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया गया था। एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति एक मई को अयोध्या का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने बयान में कहा कि अयोध्या में अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, प्रभु श्री राम मंदिर और कुबेर टीला में दर्शन करेंगी और आरती में हिस्सा लेंगी। बयान में कहा गया है कि वह सरयू पूजा और आरती में भी हिस्सा लेंगी। अयोध्या में राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के स्वागत में उनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी समेत कई महत्वपूर्ण लोग भी मौजूद रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!