Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 May, 2024 12:41 PM
लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से जारी है। यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो ...
मैनपुरी: लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से जारी है। यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीटें शामिल है। वहीं इस बीच मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है।
दरअसल, पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, जिपं सदस्य शुभम सिंह एक वाहन से नगला दुगई की ओर जा रहे थे। उन्होंने लघुशंका के लिए अपना वाहन रोका तभी बाइक से पहुंचे आधा दर्जन युवकों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद का नारा लगाते हुए उन पर हमला कर दिया। इस घटना में उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालक को भी काफी चोट आई हैं।
वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सैफई में अपनी पत्नी और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के साथ मतदान किया। वहीं यूपी के मैनपुरी में वोटिंग के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया। इस पर विवाद हो गया। अधिकारियों ने किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से मतदान केंद्र के पास न पहुंचने देने की हिदायत दी।