पीलीभीत में सड़क दुर्घटना पर CM योगी ने जताया दुख, मृतक आश्रितों को 5लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Oct, 2020 01:49 PM

road accident in pilibhit cm yogi expresses grief

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के सेरामऊ उत्तरी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के राज्य परिवहन निगम की बस और पिकप वाहन के बीच हुई टक्कर में एक बालक और दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 31 घायल हो गये। यह हादसा पूरनपुर के 730 नेशनल हाईवे पर ये हादसा हुआ है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों का पीलीभीत के जिला अस्पताल और बरेली में इलाज कराया जा रहा है। रोडबेज बस में कई सवारिया टनकपुर मां पूर्णागिरी के दर्शन को जा रही थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!