'दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कड़े कदम उठाएं...' महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर बोलीं मायावती

Edited By Pooja Gill,Updated: 29 Aug, 2024 12:12 PM

rise above party politics and take strict steps

Mayawati News: देशभर में महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म, हत्या और आत्महत्या जैसी घटनाएं हर दिन सामने आती है। बीते दिनों पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुई डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या की घटना पर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है...

Mayawati News: देशभर में महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म, हत्या और आत्महत्या जैसी घटनाएं हर दिन सामने आती है। बीते दिनों पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुई डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या की घटना पर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन घटनाओं के बीच अब उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भी दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। बरेली में मंगलवार को दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे महिलाओं के साथ अपराध के खिलाफ दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कड़े कदम उठाएं।

 


मायावती ने जताया दुख
मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “देश में कभी बंगाल, कभी महाराष्ट्र के बदलापुर, कभी बिहार तो कभी उत्तर प्रदेश के कन्नौज, आगरा एवं फर्रुखाबाद जिले में मासूम नाबालिग बच्चियों और महिलाओं के साथ खासकर दुष्कर्म, हत्या और आत्महत्या जैसी हो रही घटनाएं अति दुःखद एवं चिंताजनक हैं।”

 


मायावती ने राजनीतिक दलों से किया ये अनुरोध
इसी के आगे मायावती ने यह भी कहा कि, “केंद्र व सभी राज्य सरकारें इस मामले में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सख्त कदम उठाएं ताकि ऐसी घटनाएं बंद हो, ना कि इसकी आड़ में राजनीति की जाए। यही समय की मांग है तथा यही महिलाओं के हित में भी है।”

यह भी पढ़ेंः बरेली में दरिंदगी की शिकार किशोरी ने किया आत्मदाह, डीजल छिड़ककर खुद को लगाई आग
उत्तर प्रदेश के बरेली में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार से क्षुब्ध किशोरी ने आत्मदाह कर अपनी जान दे दी। दरअसल, 26 अगस्त को एक किसान की नाबालिग बेटी को दो दरिंदे गन्ने के खेत में ले गए और उसे अपनी दरिंदगी का शिकार बना लिया। आरोपी पक्ष की दबंगई से डरा परिवार इस मामले की शिकायत पुलिस में नहीं कर सका। इसके अगले दिन ही दुष्कर्म से पीड़ित किशोरी ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। जिसके बाद पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की।

​​​​​​​

   

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!