राम विवाह में भक्तों के साथ थिरकते नजर आए सांसद संगम लाल गुप्ता, बोले- खुद को रोक नहीं पाए

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Oct, 2019 11:35 AM

ram sangam lal gupta who was seen walking with devotees

प्रतापगढ़ में राम विवाह के दौरान राम भक्तों के साथ सांसद संगम लाल गुप्ता भक्ति गाने पर थिरकते हुए नजर आए। शहर के चौक में राम-सीता विवाह के दौरान सांसद से रहा नहीं गया और रामभक्तो के बीच पहुंचकर डांस करने लगे...

प्रतापगढ़ः प्रतापगढ़ में राम विवाह के दौरान राम भक्तों के साथ सांसद संगम लाल गुप्ता भक्ति गाने पर थिरकते हुए नजर आए। शहर के चौक में राम-सीता विवाह के दौरान सांसद से रहा नहीं गया और रामभक्तों के बीच पहुंचकर डांस करने लगे। 15 मिनट तक सांसद राम भक्तों के बीच झूमते हुए डांस करते रहे। सांसद को डांस करते देख लोग भी उत्साहित दिखे।
PunjabKesari
बता दें कि शहर में रामलीला कमेटी ने भव्यता के साथ राम बारात निकाली। हजारों शहरी राम भक्त बनकर राम बारात में हुए शामिल हुए। हायडोलिक के माध्यम से हवा में राम-सीता का विवाह सम्पन हुआ। वहीं हवा में राम-सीता का विवाह हजारों राम भक्तो का आकर्षण का केंद्र बना रहा।राम विवाह पूरे धूम से झांकी निकाली गई। बैड, झांकी, संस्कृत कार्यक्रमों ने लोगों का मनमोह लिया। इस दौरान जय श्री राम के नारे से शहर पूरा गूंजता रहा।
PunjabKesari
इस बारे में सांसद ने कहा कि राम भक्तों को डांस करते देख रोक नहीं पाए। राम विवाह के दौरान डांस करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम बचपन में राम सीता का विवाह देखने को आते थे। इस घड़ी का इंतजार सबको रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि हम जनकपुरी में हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!