Ram Mandir: गर्भगृह में नहीं है जल निकासी की व्यवस्था, रामलला को स्नान कराने वाले पुजारी हो रहे परेशान

Edited By Pooja Gill,Updated: 20 Jun, 2024 08:25 AM

ram mandir there is no drainage

Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने भव्य और दिव्य राम मंदिर में एक तकनीकी कमी आने से पुजारी परेशान हो गए है। दरअसल, गर्भगृह में जब रामलला को स्नान, अभिषेक कराया जाता है तो वह पानी फर्श पर गिरता है। उसकी निकासी...

Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने भव्य और दिव्य राम मंदिर में एक तकनीकी कमी आने से पुजारी परेशान हो गए है। दरअसल, गर्भगृह में जब रामलला को स्नान, अभिषेक कराया जाता है तो वह पानी फर्श पर गिरता है। उसकी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। इस वजह से पुजारी काफी परेशान हो गए है।

गर्भगृह में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं
राम मंदिर का गर्भगृह एक हजार करोड़ की लागत से बनाया गया है। गर्भगृह में विराजमान रामलला को हर दिन स्नान, अभिषेक कराया जाता है। जानकारी के मुताबिक, रामलला के श्रृंगार से पहले रोजाना उन्हें स्नान कराया जाता है। सरयू जल के अलावा उन्हें मधु पर्क से भी स्नान कराया जाता है। मधु पर्क में दूध, दही, घी, शहद मिला होता है। इससे स्नान कराने के बाद उन्हें फिर से सरयू जल से नहलाया जाता है। स्नान के बाद जो पानी फर्श पर गिरता है उसकी निकासी की कोई व्यवस्था ही नहीं की गई। जिससे पानी बाहर निकालने में पुजारियों को काफी परेशानी होती है।

तोड़फोड़ करने से बिगड़गे सुंदरता
मंदिर के एक पुजारी ने बताया कि जब रामलला को स्नान कराया जाता है तो उस समय एक बड़ी थाल नीचे रखते हैं ताकि पानी उसी में गिरे, बाद में इसे पौधों में अर्पित कर दिया जाता है। जो थोड़ा बहुत पानी बचता है, उसे सुखा लिया जाता है। वहीं, बताया गया कि रामलला को गर्मी से बचाने के लिए  दो टावर एसी लगाये गये हैं, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहे हैं। तकनीकी कमी के चलते भीषण गर्मी के बावजूद गर्भगृह में एसी भी नहीं लग पा रहा। गर्भगृह का निर्माण पत्थरों से किया गया है। एसी लगाने के लिए पत्थरों को तोड़ना पड़ेगा। जल निकासी की व्यवस्था करने के लिए भी तोड़फोड़ करनी पड़ेगी। जिससे राममंदिर की सुंदरता बिगड़ जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!