Hardoi News: कलेक्ट्रेट गेट पर सपाइयों ने CM योगी का जलाया पुतला, जमकर की नारेबाजी; प्रशासन को नहीं लगी भनक

Edited By Mamta Yadav,Updated: 15 Sep, 2024 03:58 PM

hardoi news sp leaders burnt the effigy of cm yogi at the collectorate gate

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका दिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। पैदल निकलने वालों तक...

Hardoi News, (मनोज): उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका दिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। पैदल निकलने वालों तक पुलिसकर्मियों की नजर के सामने से गुजरते हैं ऐसे में सपा नेताओं का कलेक्ट्रेट गेट पर पुतला फूंकने के बाद नारेबाजी करना प्रशासन की मुस्तैदी पर सवाल जरूर खड़े कर रहा है और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है।
PunjabKesari
दरअसल, भाजपा नेताओं ने शनिवार को सिनेमा चौराहे पर पूर्व सीएम व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पुतला जलाया था। इस बात का बदला लेते हुए रविवार को सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में सपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर ही मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक दिया। नगर पालिका के प्रत्याशी रहे सपा नेता राम ज्ञान गुप्ता की अगुवाई में सपा नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट गेट पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि सपा सुप्रीमो का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे और अगर इसी तरह सपा नेता का पुतला जलाया जाएगा तो गांव-गांव पुतला जलाएंगे सपाई किसी से कमजोर नहीं है।
PunjabKesari
इस मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि थाने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक करवाई की जा रही है। इस प्रकरण पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शराफत अली ने बताया कि सपा नेता के द्वारा पुतला जलाने का कोई कार्यक्रम उनकी जानकारी में नहीं है फिलहाल पूरे प्रकरण पर वह नोटिस जारी कर जवाब तलब करेंगे। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण पर सपा नेताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!