नकली वाशिंग पाउडर बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, तीन करोड़ का पाउडर बरामद

Edited By PTI News Agency,Updated: 15 Jun, 2022 03:49 PM

pti uttar pradesh story

नोएडा, 15 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुध नगर जिले में नामी कंपनी के नाम से नकली वाशिंग पाउडर बनाने वाली एक कंपनी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से तीन करोड़ रुपये के नकली वाशिंग पाउडर के अलावा मशीन बरामद किया है । पुलिस ने इसकी...

नोएडा, 15 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुध नगर जिले में नामी कंपनी के नाम से नकली वाशिंग पाउडर बनाने वाली एक कंपनी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से तीन करोड़ रुपये के नकली वाशिंग पाउडर के अलावा मशीन बरामद किया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जिले के कासना थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने इस बाबत पवन कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि कंपनी का मालिक अभिषेक तथा चैतन्य फरार हैं।
उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान लीवर कंपनी के एक अधिकारी ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी, कि ये लोग सर्फ एक्सेल के नाम से नकली वाशिंग पाउडर बनाकर बाजार में बेच रहे हैं तथा उनकी कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा रहे हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!