मेरे लिए लोकतंत्र और राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि रहेगा : एमएलसी विक्रांत सिंह

Edited By PTI News Agency,Updated: 23 May, 2022 06:47 PM

pti uttar pradesh story

लखनऊ, 23 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में आजमगढ़-मऊ स्थानीय निकाय क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य विक्रांत सिंह रिशु ने सोमवार ने कहा कि उनके लिए लोकतंत्र और राष्ट्र हमेशा से सर्वोपरि रहा है।

लखनऊ, 23 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में आजमगढ़-मऊ स्थानीय निकाय क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य विक्रांत सिंह रिशु ने सोमवार ने कहा कि उनके लिए लोकतंत्र और राष्ट्र हमेशा से सर्वोपरि रहा है।
रिशु ने कहा, ‘‘मेरे लिए लोकतंत्र और राष्ट्र कल भी सर्वोपरि था, आज भी है और आगे भी रहेगा, इसे लेकर किसी स्तर पर किसी तरह का समझौता स्वीकार नहीं है।’’ सोमवार को दारुलशफा के कामन हाल में लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश ने विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विक्रांत सिंह रिशु को 'लोकतंत्र सेनानी गौरव सम्मान-2022' से सम्मानित किया।
समिति की ओर से प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव, उपाध्यक्ष केडी पाठक, सचिव स्वतन्त्र कुमार गुप्त एडवोकेट और संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने रिशु को 'लोकतंत्र सेनानी गौरव सम्मान-2022' से सम्मानित किया।
इस मौके पर लोकतंत्र सेनानियों ने कहा कि आजमगढ़-मऊ क्षेत्र से विक्रांत की ऐतिहासिक जीत से लोकतंत्र और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान बढ़ा है, इसलिए आपकी जीत को हम सभी सेनानी अपनी जीत मान रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल में विधान परिषद के स्थानीय निकाय क्षेत्र से हुए चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विक्रांत सिंह रिशु ने आजमगढ़-मऊ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को पराजित किया।
विक्रांत के पिता यशवंत सिंह भी विधान परिषद के सदस्य और लोकतंत्र सेनानी हैं, जो उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

लोकतंत्र सेनानी गौरव सम्मान-2022 के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विक्रांत सिंह रिशु ने कहा, ‘‘मैं केवल विधान परिषद सदस्य नहीं हूं, मैं लोकतंत्र सेनानी का बेटा भी हूं, इसलिए आपकी पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा है और इसके निदान की मैं हर स्तर पर हर संभव कोशिश करूंगा।''

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!