गंगा तट पर शव बरामद : पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

Edited By PTI News Agency,Updated: 14 Sep, 2021 05:53 PM

pti uttar pradesh story

लखनऊ, 14 सितंबर (भाषा) बलिया जिले में बिहार सीमा से सटे नरही क्षेत्र में गंगा तट पर मंगलवार को दो लोगों के शव मिलने का मामला सामने आया है।

लखनऊ, 14 सितंबर (भाषा) बलिया जिले में बिहार सीमा से सटे नरही क्षेत्र में गंगा तट पर मंगलवार को दो लोगों के शव मिलने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नरही थाना क्षेत्र के जद्दूपुर सरयां स्थित गंगा तट पर ये शव मिले हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो में गंगा तट पर एक शव को कुत्ते नोंचते दिख रहे हैं और यह वीडियो इसी घटना से जुड़ा बताया जाता है।
नरही थाना के प्रभारी राज कुमार सिंह ने दो शव मिलने की पुष्टि की है। हालांकि गांव वाले तीन शव देखने का दावा कर रहे हैं।
सिंह ने बताया कि शवों का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। उन्होंने शव बिहार की ओर से बलिया की तरफ आने की सम्भावना जताई है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!