राजस्व अधिकारी के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी करने का मामला आया सामने

Edited By PTI News Agency,Updated: 30 Jul, 2021 04:50 PM

pti uttar pradesh story

मुजफ्फरनगर, 30 जुलाई (भाषा) पुलिस ने एक राजस्व अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

मुजफ्फरनगर, 30 जुलाई (भाषा) पुलिस ने एक राजस्व अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी के अनुसार, राजस्व अधिकारी अशोक कुमार कोतवाली थाना क्षेत्र के रामौरी मुहल्ला में धर्मवीर से बैंक के बकाया पैसे लेने गए थे। धर्मवीर ने बैंक से ऋण लेकर उसे चुकाया नहीं था।

प्राथमिकी के अनुसार, धर्मवीर ने कथित तौर पर अधिकारी को धमकी दी और जातिसूचक टिप्पणी करने के अलावा उनके साथ बदसलूकी भी की।

थाना प्रभारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। धर्मवीर अभी फरार है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!