चौदह साल की लापता किशोरी की तलाश के लिये कई पुलिस दल लगाये गये

Edited By PTI News Agency,Updated: 12 Oct, 2020 01:11 PM

pti uttar pradesh story

अलीगढ़ 12 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से शनिवार की रात से लापता चौदह वर्षीय किशोरी की तलाश में पुलिस ने श्वान दस्ता समेत कई पुलिस दल लगाये है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

अलीगढ़ 12 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से शनिवार की रात से लापता चौदह वर्षीय किशोरी की तलाश में पुलिस ने श्वान दस्ता समेत कई पुलिस दल लगाये है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने लड़की को ढूंढने के लिये व्यापक तलाशी अभियान चलाया है लेकिन 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिलने से परिवार काफी परेशान है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने रविवार रात पत्रकारों को बताया कि यह घटना गंगीरी पुलिस थाने के एक गांव में हुई । उन्होंने बताया कि गांव के निकट के एक खेत में खून से सने कुछ कपड़े, पानी का एक मग और मिठाई का डब्बा मिला है ।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोरी के परिजनों के साथ मिलकर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!