मुजफ्फरनगर में एक और व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित

Edited By PTI News Agency,Updated: 18 May, 2020 08:05 PM

pti uttar pradesh story

मुजफ्फरनगर, 18 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को एक और व्यक्ति में कोविड-19 से संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में उपचाराधीन मरीजों की स‍ंख्या चार हो गई है।

मुजफ्फरनगर, 18 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को एक और व्यक्ति में कोविड-19 से संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में उपचाराधीन मरीजों की स‍ंख्या चार हो गई है।
 अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार ने बताया कि ताजा मामला निजी अस्पताल के एक मरीज का है।
उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर स्थानांतरित कर दिया गया है और निजी अस्पताल के कर्मचारियों को पृथक-वास में भेज दिया गया है।
कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर रहा है।

मुजफ्फरनगर में रविवार को संक्रमण के तीन मामले सामने आए थे। वे तीनों खतौली पृथकवास केंद्र में रह रहे प्रवासी श्रमिक थे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!