गंगवार के बयान पर प्रियंका का पलटवार, बोली-आप उत्तर भारतीयों का अपमान कर बच नहीं सकते

Edited By Deepika Rajput,Updated: 15 Sep, 2019 03:03 PM

priyanka gandhi tweet

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के 'देश में नौकरियों की नहीं बल्कि हमारे उत्तर भारत के लोगों में योग्यता की कमी है' वाले बयान पर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए केंद्र सरकार पर...

लखनऊः केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के 'देश में नौकरियों की नहीं बल्कि हमारे उत्तर भारत के लोगों में योग्यता की कमी है' वाले बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
PunjabKesari
प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि मंत्री जी, 5 साल से ज्यादा आपकी सरकार है। नौकरियां पैदा नहीं हुईं। जो नौकरियां थीं वो सरकार द्वारा लाई आर्थिक मंदी के चलते छिन रही हैं। नौजवान रास्ता देख रहे हैं कि सरकार कुछ अच्छा करे। आप उत्तर भारतीयों का अपमान करके बच निकलना चाहते हैं। ये नहीं चलेगा।
PunjabKesari
बता दें कि, केंद्रीय मंत्री ने बरेली में कहा कि देश में नौकरियों की नहीं बल्कि हमारे उत्तर भारत के लोगों में योग्यता की कमी है। हम इसी मंत्रालय को देखने का काम करते हैं। इसलिए मुझे जानकारी है। रोजगार दफ्तर के आलावा हमारा मंत्रालय भी इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी कंपनियां रोजगार देने आती हैं उनके मुताबिक जिस पद के लिए हम रख रहे हैं उस क्वालिटी का व्यक्ति हमें नहीं मिल रहा है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!