‘4 जून को बुढ़वा मंगल के दिन…’ बांसगांव में PM मोदी बोले- पाकिस्तान में इंडी गठबंधन के लिए पढ़ी जा रही दुआ

Edited By Mamta Yadav,Updated: 26 May, 2024 10:54 PM

prayers are being read for indi alliance in pakistan pm modi

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश में देवरिया में कहा कि कुछ ताकतों को भारत की प्रगति से दर्द हो रहा है लेकिन चार जून को राजग गठबंधन की प्रचंड जीत होने जा रही है।

Deoria News: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश में देवरिया में कहा कि कुछ ताकतों को भारत की प्रगति से दर्द हो रहा है लेकिन चार जून को राजग गठबंधन की प्रचंड जीत होने जा रही है। रूद्रपुर में बांसगांव और देवरिया से पार्टी प्रत्याशी कमलेश पासवान और शशांक मणि त्रिपाठी के पक्ष में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी देश के विकास के लिए कटिबद्ध है लेकिन भारत की प्रगति से कुछ ताकतों को दर्द हो रहा है। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान में समाजवादी पार्टी (सपा) व कांग्रेस के लिए दुआ मांगी जा रही है और सीमा पार से ‘जिहादी इन्‍हें समर्थन’ दे रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि हम लोग धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध कर रहे हैं तो इंडिया गठबंधन हमें गाली दे रहा है। कल छठे चरण का मतदान भी खत्म हो गया है।छठे चरण ने इंडिया गठबंधन के छक्के छुड़ा दिये हैं।
PunjabKesari
मोदी ने कहा कि चार जून 2024, यह तारीख जो भारत का भविष्य तय करने जा रही है। अमृत भारत का संकल्प, विकसित भारत का निर्माण, 04 जून को देश एक नयी उड़ान के लिए पंख फैलाएगा। इसके लिए भारत की जनता चार जून का इंतजार कर रही है। चार जून का इन्तजार कर रहे लोगों को तीन करोड़ गरीब को पक्का घर मिलेगा। 70 साल से ऊपर के बुर्जुग, जिन्हें पांच लाख से अधिक का मुफ्त इलाज मिलेगा। चार जून से देश की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने का काउंटडाउन शुरू हो जायेगा। इससे हर भारतवासी के पास आगे बढ़ने के मौके हैं।

कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि 4 जून को बुढ़वा मंगल के दिन से भारत के एक मंगल यात्रा की शुरुआत होगी।देश की प्रगति से आज गांव के लोग खुशियों से भरे नजर आ रहे हैं। इंडिया गठबंधन को सीमा पार से जिहादी उन्हें समर्थन दे रहे हैं और यहां सपा-कांग्रेस वाले वोट जिहाद की अपील कर रहे हैं। इनका मुद्दा देश का विकास नहीं है बल्कि ये भारत को कई दशक पीछे ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन कह रहा है कि सरकार में आएंगे तो कश्मीर में फिर से 370 लगायेंगे। ये बंटवारे के पीड़ितों को नागरिकता देने वाला सीएए कानून रद्द करेंगे। ये किसका एजेंडा है। यही तो भारत विरोधी ताकतें चाहती है। इंडी वाले भी यही चाहते हैं। कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है।

उन्होंने कहा कि हमारा देश ब्रह्मोस मिसाइल बनाता है। वह दिन दूर नहीं, जब यूपी में भी ब्रह्मोस मिसाइल बना करेगी, इसका खौफ दूर-दूर तक है। दुनिया के कई देशों में ब्रह्मोस मिसाइल की मांग रही है। कांग्रेस को यह भी पसंद नहीं आया। इंडिया गठबंधन वाले चाहते हैं कि भारत रक्षा क्षेत्र में न आत्मनिर्भर बने और भारत में हथियार निर्यात की क्षमता नहीं बढ़े। ये चाहते हैं कि विदेशी हथियारों की डील होती रही। इनकी दलाली आती रहे और बोफोर्स घोटाले होते रहे हैं। कांग्रेस यह खेल जारी रखना चाहती थी लेकिन आज हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!