प्रयागराज: संगम में लोगों ने आस्था की डुबकी के साथ की नये वर्ष की शुरूआत

Edited By Ajay kumar,Updated: 01 Jan, 2020 03:08 PM

prayagraj people started new year with a dip of faith in sangam

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी लोगों ने मनाया नया साल, यहां पर देश-विदेश से नया साल मनाने के लिए लोग आरहे है। ऐसे में संगम तट पर मौजूद लोग नया साल बड़े ही अनोखे अंदाज में मना रहे है।

प्रयागराज: प्रयागराज में संगम तट पर देश-विदेश से आए लोगों ने नए साल का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया। लोग पहले दिन संगम में स्नान कर मन्दिरों में पूजा पाठ कर रहे हैं। कुछ लोग नए साल का जश्र यहां सात समुंदर पार से आई विदेशी पक्षियों को दाना खिलाकर मना रहे हैं।

आपको बता दें कि संगम एक हिन्दू धार्मिक शहर है। यहां पर लोग कोई भी कार्य पूजा पाठ करने के बाद ही शुरू करते है।  संगम तट पर नया साल मनाने आये लोगों की अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली  है। लोगों का कहना है कि प्रयागराज धार्मिक शहर है। ऐसे में साल के पहले दिन अगर मां गंगा का आशीर्वाद मिल जाए तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। सुख की प्राप्ति होती है।

नए साल पर लोगों ने संकल्प लिया कि आपसी भाईचारा बना कर रखेंगे ,स्वच्छता अभियान में अपना भरपूर योगदान देंगे। भारी संख्या में वृक्षारोपण करेंगे साथ ही नए ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे। संगम क्षेत्र में  देश के कोने- कोने से लोग आते हैं। आस्था की डुबकी लगाते हैं हालांकि नए साल  को देखते हुए सात समुंदर पार से आए विदेशी मेहमान  साइबेरियन बर्डस को लोग दाना खिला कर अपने नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि साइबेरियन बर्डस खास मेहमान होते हैं, इनको दाना खिला करके  एक अलग एहसास होता है। संगम में  साइबेरियन बर्डस को दाना खिलाने से भी मनोकामनाएं पूरी होती है। ऐसी लोगों की मान्यता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!