Edited By Ruby,Updated: 07 May, 2018 08:25 PM
अपने कारनामाें काे लेकर हमेशा सुर्खियाें में रहने वाली यूपी पुलिस का एक अलग ही रंग देखने काे मिला है जिसकी हर काेई तारीफ कर रहा है। दरअसल एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को फांसी लगाने की कोशिश की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी सूझबूझ के...
लखनऊः अपने कारनामाें काे लेकर हमेशा सुर्खियाें में रहने वाली यूपी पुलिस का एक अलग ही रंग देखने काे मिला है जिसकी हर काेई तारीफ कर रहा है। दरअसल एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को फांसी लगाने की कोशिश की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी सूझबूझ के चलते महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। जिससे महिला की जान बच गई, जो वाकई काबिलियत तारीफ है।
जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ के ठाकुरगंज के मिश्रीबाग इलाके का है। यहां पति योगेंद्र और 2 बच्चों के साथ रह रही 43 साल की पत्नी राधा चौहान ने कमरा बंद कर खुद को फंदे से लटका लिया। महिला के फंदे से लटकने की खबर मिलते ही इलाके में हंगामा मच गया। आनन् फानन में इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी गई। मौके पर पीआरवी 0486 की पुलिस टीम पहुंची और फंदे से झूल रही महिला को समझाने में जुटी। काफी समझाने के बाद महिला को पुलिस की बात समझ आई और फिर उसे पुलिस ने फंदे से उतारा और महिला की जान बच गई।
बताया जा रहा है महिला के सास और ससुर पेंशनर है और पति बेरोजगार है। सास ससुर अलग घर लेकर रह रहे है, जबकि पत्नी पति और बच्चों के साथ अलग रह रही है। आर्थिक तंगी के वजह से हुई घरेलु कलह के बाद पत्नी जान देने वाली थी। मगर पुलिस की सक्रियता से उसकी जान बचाई जा सकी। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने जान बचानी वाली टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है।