mahakumb

मथुरा में पायल बनाते समय ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला की मौत, 2 घायल; धमाके से आसपास के कई मकानों में भी आई दरार

Edited By Mamta Yadav,Updated: 19 Feb, 2025 04:18 PM

oxygen cylinder exploded while making anklets in mathura woman died 2 injured

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को गोविंद नगर थाना क्षेत्र से एक हादसा सामने आया है। यहां महाविद्या कालोनी में गिलट का पायल बनाते समय ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक महिला की मृत्यु हो गई। जबकि दो गंभीर घायल हो गए हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई...

Mathura News, (मदन सारस्वत): उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को गोविंद नगर थाना क्षेत्र से एक हादसा सामने आया है। यहां महाविद्या कालोनी में गिलट का पायल बनाते समय ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक महिला की मृत्यु हो गई। जबकि दो गंभीर घायल हो गए हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई मकानों में भी दरार आ गई। पुलिस ने महिला के क्षत विक्षत शव को एकत्रित करके मोर्चरी में भिजवाया है। वहीं हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
PunjabKesari
बता दें कि गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कालोनी में 80 फुटा रोड स्थित सेक्टर एफ में एक मकान में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। हादसे में संजना की मृत्यु हो गई। उनकी जेठानी मीना और भतीजा ठाकुर घायल हो गया। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर आ गई।
PunjabKesari
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर घर में कारखाना किसकी अनुमति से चल रहा था।

 



 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!