नोएडा: मालखाने में लगी भीषण आग, आंसू गैस का गोला फटा

Edited By Ramkesh,Updated: 27 May, 2022 02:33 PM

noida fire breaks out in malkhana tear gas shell explodes

जिले के थाना सेक्टर 24 में बने मालखाने में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई और आग के कारण वहां रखा आंसू गैस का गोला फट गया, जिससे थाने में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नोएडा: जिले के थाना सेक्टर 24 में बने मालखाने में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई और आग के कारण वहां रखा आंसू गैस का गोला फट गया, जिससे थाने में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 24 के पुलिस थाना कार्यालय के ऊपर मालखाना बना है। मालखाने में दंगे को नियंत्रित करने में इस्तेमाल होने वाला सामान रखा है बृहस्पतिवार दोपहर को इसमें अचानक आग लग गई और मालखाने में रखा आंसू गैस का गोला फट गया।

उन्होंने बताया कि इससे आग बुझाने के काम में लगे पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई तथा उनकी आंखों में जलन होने लगी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि अगर इस मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!