वैशाख पूर्णिमा के स्नान पर्व पर नमामि गंगे ने चलाया स्वच्छता अभियान, गंगा को स्वच्छ रखने का दिया संदेश

Edited By Pooja Gill,Updated: 05 May, 2023 01:05 PM

namami gange started cleanliness

आज देश भर में वैशाख पूर्णिमा श्रद्धा के साथ मनाई जा रही। इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान विष्णु ने बुद्ध अवतार लिया। बौद्ध धर्म वाले इस दिन शांति और अहिंसा के प्रतीक भगवान गौतम...

वाराणसीः आज देश भर में वैशाख पूर्णिमा श्रद्धा के साथ मनाई जा रही। इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान विष्णु ने बुद्ध अवतार लिया। बौद्ध धर्म वाले इस दिन शांति और अहिंसा के प्रतीक भगवान गौतम बुद्ध की उपासना करते हैं, उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लेते हैं। साथ ही लोग इस दिन पवित्र नदी के जल से स्नान करते हैं। इसी स्नान पर्व पर नमामि गंगे ने आज दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

PunjabKesari

बता दें कि, नमामि गंगे ने शुक्रवार को वैशाख पूर्णिमा के स्नान पर्व पर दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए पर्यावरण संरक्षण के संदेश को ध्वनि विस्तारक यंत्र से जन-जन तक पहुंचाकर गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। स्वच्छता जागरूकता के दौरान विदेशी पर्यटकों ने भी लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने किया। इस दौरान गंगा घाट पर पहुंची नमामि गंगे की टीम द्वारा गंगा की तलहटी और किनारे पड़ी गंदगी को उठाकर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया। पॉलिथीन कचरा तथा गंगा में श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जित की गई पूजा सामग्री के अवशेषों को गंगा के पानी से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ेंः Budh Purnima 2023: मायावती ने बुद्ध पूर्णिमा पर दी बधाई, कहा- माथा टेकना अलग बात है लेकिन...

PunjabKesari

नमामि गंगे की टीम को देख वहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी टीम का साथ दिया। उन्होंने मां गंगा की आरती उतारकर स्वच्छता का संकल्प लिया। संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि तथागत भगवान बुद्ध ने पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया है। वह कहते थे कि, मनुष्य को अपने किसी भी कृत्य से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि, भारतीय जनजीवन में नदियों का महत्व इसी से जाना जा सकता है कि धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक,  व्यापारिक, पर्यटन, स्वास्थ्य , कृषि, शैक्षिक, औषधि, पर्यावरण और न जाने कितने क्षेत्र हैं जो हमारी नदियों से सीधे-सीधे जुड़े हुए हैं। उनके साथ  इस आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, सूर्यप्रकाश, पूनम सिंह, अभिनव दिक्षित आदि भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!