मुजफ्फरनगरः पूर्व विधायक के बेटे की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 23 Jan, 2020 12:19 PM

muzaffarnagar former mla s son shot dead

जिले में बुधवार को एक पूर्व विधायक के 22 वर्षीय पुत्र की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नयी मंडी क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी में पूर्व विधायक दिवंगत ठाकुर मूलचंद के पुत्र उपेंद्र की आज शाम गोली लगने से मौत हो गई...

मुजफ्फरनगरः जिले में बुधवार को एक पूर्व विधायक के 22 वर्षीय पुत्र की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नयी मंडी क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी में पूर्व विधायक दिवंगत ठाकुर मूलचंद के पुत्र उपेंद्र की आज शाम गोली लगने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि उपेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की गई है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!