शिवपाल का भाई प्रेम हुआ खत्म, स्टार प्रचारकों की सूची से मुलायम का नाम गायब

Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Mar, 2019 09:52 AM

mulayam s name missing from list of star campaigners of shivpal

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई वाली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बड़े भाई मुलायम सिंह यादव की खड़ाऊं लेकर राजनीति करने का...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई वाली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बड़े भाई मुलायम सिंह यादव की खड़ाऊं लेकर राजनीति करने का दावा करने वाले उनके भाई शिवपाल सिंह यादव का भी भ्रात प्रेम खत्म हो गया है। उन्होंने आज जो सूची जारी की है उसमें मुलायम का नाम गायब है।

स्टार प्रचारकों की इस सूची में 20 लोगों का नाम शामिल है, जिसमें पहला नाम शिवपाल सिंह यादव, दूसरा नाम उनके बेटे आदित्य यादव का है। वहीं मुलायम सिंह यादव का नाम सूची में शामिल नहीं है। अन्य नाम सैयदा शादाब फातिमा, शारदा प्रताप शुक्ला, राम नरेश यादव, राम सिंह यादव, सुंदर लाल लोधी, वीरपाल सिंह यादव, फरहत हसन खान, डॉ. सी.पी. राय, रघुराज सिंह शाक्य, दीपक मिश्रा, अभिषेक सिंह आशू, डॉ. रणवीर सिंह, जुनैद अहमद, डॉ. रक्षपाल सिंह, देवेंद्र गुप्ता, नितिन कोहली, विजय यादव, गौतम राणा सागर हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!