सांसद संतोष कुमार गंगवार ने डाला वोट, कहा-  देश की जनता फिर चाहती है मोदी सरकार

Edited By Ramkesh,Updated: 07 May, 2024 01:51 PM

mp santosh kumar gangwar cast his vote said the people of the

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बीबीएल स्कूल में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप ज्यादा से ज्यादा वोट करें जिससे लोकतंत्र मजबूत हो। संतोष कुमार गंगवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश की जनता एक बार फिर...

बरेली: पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बीबीएल स्कूल में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप ज्यादा से ज्यादा वोट करें जिससे लोकतंत्र मजबूत हो। संतोष कुमार गंगवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश की जनता एक बार फिर मोदी को पीएम के रूप में देखना चाहती है।  400 सीट जीतने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी 400 सीटें जीतेगी और मोदीजी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।  विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम ही है आरोप लगाना। उन्हें आरोप लगाने दीजिए, विपक्ष ऐसे आरोप लगाता रहता है।

आप को बता दें कि आज उत्तर प्रदेश की 12 जिलों की 10 लोकसभा सीटों वोट डाले जा रहे हैं। संभल, हाथरस, आगरा (एससी), फ़तेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली सीटें शामिल है। इस चरण में 100 प्रत्याशी मैदान में हैं।  समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से मैदान में हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में भाजपा के बड़े चेहरों में एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह, मैनपुरी से पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, बरेली से पूर्व राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार, हाथरस से राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि और आगरा से केंद्रीय राज्य मंत्री और मौजूदा सांसद एसपी सिंह बघेल शामिल हैं। मैनपुरी से डपल यादव, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव और फिरोजाबाद से प्रोफेसर राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में अब तक दो चरण के मतदान हो चुके हैं। आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!