राम मंदिर पर बोलीं मायावती- कोर्ट के फैसले का हर किसी को करना चाहिए सम्मान

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Oct, 2019 06:00 PM

mayawati spoke on ram temple  everyone should respect

अयोध्या के राम मंदिर मामले पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। इस पर संत समाज से लेकर राजनेता सभी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा है कि राम मंदिर...

लखनऊः अयोध्या के राम मंदिर मामले पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। इस पर संत समाज से लेकर राजनेता सभी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा है कि राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले का हर किसी को सम्मान करना चाहिए। देश में हर हाल में साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रहना चाहिए।

इससे पहले सीएम योगी ने राम मंदिर मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान सभी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए निर्णय जरूरी है। सीएम योगी ने कहा कि सैकड़ों सालों से चल रहे एक विवाद का पटाक्षेप होना चाहिए। जिससे देश के प्रत्येक नागरिक के मन में विश्वास पैदा हो सके।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में रामजन्मभूमि मसले पर हर रोज सुनवाई हो रही है और सुनवाई की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर रखी गई है।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!