mahakumb

मऊ की बेटी अंजू यादव बनीं तहसीलदार, 2017 से कर रही थीं सेवा...यूपी में 60 नायब तहसीलदारों को मिली प्रमोशन

Edited By Imran,Updated: 05 Mar, 2025 11:34 AM

mau s daughter anju yadav became tehsildar

उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र की अंजू यादव भी शामिल हैं। अंजू यादव 2017 बैच में नायब तहसीलदार बनी थीं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र की अंजू यादव भी शामिल हैं। अंजू यादव 2017 बैच में नायब तहसीलदार बनी थीं। उनकी पहली नियुक्ति बलिया जिले के बासडीह तहसील में हुई थी। 2023 में उनका स्थानांतरण कुशीनगर के खड्डा तहसील में हुआ। अब वहीं तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। अंजू यादव के तहसीलदार बनते ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

60 नायब तहसीलदारों को मिली पदोन्नति
आपको बता दें कि अंजू यादव ने UPPSC में परचम लहराया था। उन्हें 2017 के बैच में नायब तहसीलदार का पद मिल गया था, लेकिन अब प्रमोशन के बाद से उन्हें तहसीलदार बना दिया गया है। तहसीलदार बनने के बाद पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश अनुभाग 3 के आदेश के बाद यूपी के 60 नायब तहसीलदार को प्रोन्नत कर तहसीलदार बनाया गया।  इस खबर से मायके के लेकर ससुराल तक के परिजनों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र की विनीता, कुसुम, श्रद्धा, आराध्या आदि लड़कियां उन्हें अपना आदर्श मानते हुए यूपीपीएससी की तैयारी कर रही हैं। अंजू यादव के पिता चंद्रजीत यादव बीएसएनएल मे एसडीओ पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि उनकी मां गृहणी हैं। वह एक भाई और 3 बहन हैं। अंजू यादव शुरु से ही कुशाग्र और प्रतिभावान रही हैं।

बलिया में मिली थी पहली तैनाती
उन्होंने बचपन  में ही यह ठान लिया था कि उन्हें सरकारी नौकरी करनी है। इसके बाद पढ़ाई के साथ ही उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी थीं। हालांकि शुरुआती दौर में उन्हें काफी परेशानियां हुई। आगे बड़ी चुनौतियां थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 2017 उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा को निकाल लिया। जो 2017 बैच की नायब तहसीलदार के पद पर पहली नियुक्ति बलिया जिले के बांसडीह तहसील में पहली तैनाती मिली।

कुशीनगर में तहसीलदार के पद पर तैनात
पांच साल बाद 2023 में उसी पद पर कुशीनगर के खंडा तहसील में ट्रांसफर हो गया। जो वर्तमान में प्रोन्नत पाकर उसी तहसील में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हुई हैं। वहीं, अंजू यादव को तहसीलदार बनने से पूरे जनपद समेत उनके ससुराल में भी खुशी का माहौल है। उनके गांव में लोग अंजू का अपना आदर्श मानकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!