अयोध्या में बड़ा सड़क हादसा; पिकअप को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Pooja Gill,Updated: 18 Aug, 2024 12:46 PM

major road accident in ayodhya

Ayodhya Road Accident: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज यानी रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर रायबरेली NH-330 A पर कैंट थाना क्षेत्र के मऊ शिवाला के पास पिकअप में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई...

Ayodhya Road Accident: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज यानी रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर रायबरेली NH-330 A पर कैंट थाना क्षेत्र के मऊ शिवाला के पास पिकअप में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
जानकारी के मुताबिक, अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के मऊ शिवाला के पास रविवार की भोर में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी में तनाव डॉक्टर आशीष पाठक ने भर्ती करके उनका इलाज शुरू किया है। घायलों की पहचान सीतापुर जिले के थान गांव नंदपुर निवासी राम विजय के पुत्र सत्यम (24) व यहीं के विनोद कुमार के पुत्र शैलेंद्र (18) के रूप में हुई है। जबकि मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा: पिकअप और मैक्स गाड़ी में टक्कर, 8 लोगों की मरने की खबर
उत्तर प्रदेश बुलंदशहर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पिकअप और मैक्स गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतीन भीषण थी कि घटना स्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मामले की जानकारी डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने 8 की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभी भी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

 

    

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!