माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी के दोनों बेटे इनामी बदमाश घोषित, जानिए पूरा मामला

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Sep, 2020 11:00 AM

mafia don mukhtar ansari s two sons declared rewarded

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। अब मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों पर भी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।  पुलिस ने मुख़्तार के दोनों बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी को इनामिया बदमाश घोषित कि...

लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। अब मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों पर भी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।  पुलिस ने मुख़्तार के दोनों बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी को इनामिया बदमाश घोषित किया है। दोनों के ऊपर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। 
PunjabKesari
इस बारे में लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि वारंट व इनाम की कार्रवाई सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के मामले में दर्ज मुकदमे में की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गैर जमानती वारंट के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया गया है।
PunjabKesari
बता दें कि मुख्तार के दोनों बेटों पर इनाम की कार्रवाई हजरतगंज के डालीबाग में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराने के मुकदमे में की गई है। मुख्तार, उसके बड़े बेटे अब्बास और छोटे बेटे उमर के खिलाफ हजरतगंज की डालीबाग कॉलोनी में निष्क्रांत जमीन पर कब्जा करके दो टॉवर का निर्माण कराने की एफआईआर दर्ज है।

ये दोनों टॉवर एलडीए के दस्ते ने 27 अगस्त को ढहा दिए थे। जियामऊ के लेखपाल सुरजन लाल ने मुख्तार अंसारी और उनके बेटे उमर और अब्बास के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में जालसाजी, साजिश रचने, जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। बता दें कि जल्द ही दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर उनकी गिरफ़्तारी की जाएगी। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!