Edited By Umakant yadav,Updated: 22 Dec, 2020 05:48 PM
उत्तर प्रदेश की एटा जिला पुलिस ने लव जिहाद के मामले में आज एक महिला सहित 8 और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।
एटा: उत्तर प्रदेश की एटा जिला पुलिस ने लव जिहाद के मामले में आज एक महिला सहित 8 और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 17 नवम्बर को एटा के जलेसर कस्बे से 21 वर्षीय बीए की छात्रा का अपहरण कर दिल्ली में उसका जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करा दिया गया था। युवती के पिता की तहरीर पर एटा के जलेसर थाने में आईपीसी की धारा 366 और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिशोध अधिनियम 2020 के तहत छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने आगरा चौराहा रोड जलेसर से आठ आरोपियों हैदर अली, महमूद, महफूज, अंसार हुसैन, अंतार हुसैन, शाहिद हुसैन, रमजानी और आमरीन को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अभी तक पुलिस 14 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इसके अतिरिक्त फ़रार चल रहे पांच नामजद आरोपियों पर 25/25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और न्यायालय से इनकी कुर्की के लिए 82/83 के वारंट आज ले लिए गए हैं।