कानपुर: बीते 36 घंटे में मिले 26 शव, बीमारियां या मौसम की मार ? जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

Edited By Ramkesh,Updated: 31 May, 2024 02:25 PM

kanpur news uttar pradesh hindi news uttar pradesh latest news scorching heat

जिगर देखो उधर भीषड़ गर्मी की मार लोगों पर अब भारी पड़ती दिखाई दे रही है हालत यह हो गए कि लोग अब अचेत होकर के गिर रहे हैं मौके पर उनकी मौत तक होने लग गई है वहीं बात अगर यूपी के कानपुर की करे तो कानपुर शहर में बीते 36 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर 26...

कानपुर, (प्रांजुल मिश्रा): जिगर देखो उधर भीषड़ गर्मी की मार लोगों पर अब भारी पड़ती दिखाई दे रही है हालत यह हो गए कि लोग अब अचेत होकर के गिर रहे हैं मौके पर उनकी मौत तक होने लग गई है वहीं बात अगर यूपी के कानपुर की करे तो कानपुर शहर में बीते 36 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर 26 शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इनमें से 16 शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम हाउस में जगह की कमी के चलते मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि डीप फ्रीजर में केवल चार शव ही रखे जा सकते हैं। अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए इन्हें 72 घंटों तक रखा जाना अनिवार्य है, डीप फ्रीजर की कमी और भीषण गर्मी के चलते  बाहर रखे शवों से पोस्टमार्टम हाउस में बदबू फैल रही है।

बुधवार से गुरुवार देर रात के बीच शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 26 शव बरामद हुए। गोविंद नगर में 38 वर्षीय युवक, हरबंशमोहाल में 52 और 57 वर्षीय व्यक्ति, रेलबाजार में 45 वर्षीय व्यक्ति समेत चकेरी, फजलगंज, नजीराबाद, कोहना, जूही, बिठूर, मूलगंज, महाराजपुर, गुजैनी,काकादेव और सचेंडी आदि क्षेत्रों में कुल 22 शव मिले हैं। एक साथ इतने शव मिलने से उनके रखरखाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। पोस्टमार्टम हाउस का एक डीपफ्रीजर पिछले सप्ताह से खराब पड़ा है।

कोहना के मन्नीपुरवा निवासी 45 वर्षीय अजय एक लेदर फैक्ट्री में काम करते थे। बुधवार देर शाम घर लौटने के बाद उनकी मौत हो गई। गुजैनी ए ब्लॉक निवासी 45 वर्षीय वैष्णो प्रसाद साहनी उर्फ सोनू का शव रतन लाल नगर में गुरुवार शाम मिला, जिनकी नाक से खून निकल रहा था। बाबूपुरवा निवासी 42 वर्षीय संतोष दिवाकर का शव नौबस्ता में शराब ठेके के सामने मिला। थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि संतोष अपने भांजे दीपू दीवाकर के घर पर रहते थे और शराब के लती थे। बसंत विहार स्थित श्रीराम चौक के पास झोपड़ी में रहने वाले दिलीप रैदास का शव झोपड़ी के बाहर मिला, जिसकी सूचना जेब में मिले कागज पर लिखे नंबर से स्वजन को दी गई।

दिलीप मूल रूप से रायबरेली के रहने वाले थे। विराट नगर स्थित पीएनबी बैंक के पास भी एक शव मिला, जिसकी पहचान 58 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है। झकरकटी बस अड्डे पर गुरुवार रात लखनऊ से आई फजलगंज डिपो बस में अनिल कुमार का शव मिला। किदवई नगर के पास भी एक अज्ञात शव मिला है। काकादेव थानाक्षेत्र में 2 महिलाओं के शव मिले जिनकी  उम्र क़रीब 60 से 70 के आसपास। मृतक महिलाओं की पहचान प्रेमा चंदेल और सुमन चंदेल के रूप में हुई दोनों सगी बहनें है। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। इस घटनाक्रम ने शहर में हड़कंप मचा दिया है और प्रशासन शवों की पहचान और कारणों की जांच में जुटा है।
 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!