mahakumb

कलयुगी बेटे ने मां-बाप को उतारा मौत के घाट, हथौड़े से सिर व शरीर पर किए ताबड़तोड़ वार

Edited By Pooja Gill,Updated: 17 Feb, 2025 09:15 AM

kalyugi son killed his parents attacked his head

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया। दरिंदे ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मा-बाप को दर्दनाक...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया। दरिंदे ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मा-बाप को दर्दनाक मौत दी है। (UP Crime News) हत्या करने के बाद आरोपी बेटा घर से फरार हो गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 

जानिए पूरी घटना 
यह घटना मोहनलालगंज इलाके जबरौली गांव की है। यहां पर रहने वाले बढ़ई वृतकेतु विश्वकर्मा उर्फ लाला ने पहले पत्नी मोना को मारा पीटा। फिर चारपाई पर लेटे पिता जगदीश (70) व मां शिवप्यारी (68) की हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक कलह व संपत्ति का विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। (UP News) आरोपी शनिवार रात 10 बजे जन्मदिन पार्टी से घर लौटा। किसी बात पर उसने पत्नी मोना को पीटना शुरू कर दिया। जिसका विरोध उसके माता-पिता ने किया। विरोध करने पर लाला भड़क गया। उसकी पत्नी किसी तरह अपनी जान बचाकर कमरे में भाग गई। इसके बाद उसने पास रखे हथौड़े से दोनों के सिर व शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी ने शोर मचाया तो वह भाग निकला। 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 
शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, पुलिस को जानकारी दी। दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, वहां से दोनों को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक कलह व संपत्ति का विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। (UP Police) पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, गांव वालों का कहना है कि घटना से पहले लाला के घर में गांव का एक व्यक्ति मौजूद था। लाला को उसका घर पर आना-जाना पसंद नहीं था। उक्त व्यक्ति को देखकर वह आगबबूला हो गया। कुछ दिन से तंत्र-मंत्र करने लगा था। हत्या की एक ये भी वजह हो सकती है। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने पर ही मामले का खुलासा होगा।   
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!