कैराना सीट से सांसद इकरा हसन ने BJP पर बोला हमला, कहा- भाजपा से लोग परेशान हो चुके थे, मोदी ने लोगों का... ,

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Jun, 2024 11:08 AM

iqra hasan mp from kairana seat attacked bjp said people

यूपी के कैराना लोकसभा क्षेत्र की जनता ने इस बार इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी इकरा हसन को भारी मतों से जताया है। न...

कैराना: यूपी के कैराना लोकसभा क्षेत्र की जनता ने इस बार इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी इकरा हसन को भारी मतों से जताया है। नवनिर्वाचित सांसद इकरा ने जीत के बाद बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा है। इकरा ने कहा कि इस पार्टी ने सिर्फ लोगों के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। जनता इनसे परेशान हो गई थी। इकरा ने कहा यह जनता की जीत है। मुझे सभी समाज के लोगों ने वोट किया है। सबके प्रति आभार व्यक्त करती हूं।

उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों की सेवा मेरी प्राथमिकता रहेगी। यहां के विकास के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करूंगी।जनता बीजेपी के झूठे वादों को जान चुकी थी। इसलिए इनके झांसे में नहीं आई और चार सौ तो दूर तीन सौ सीटें भी इन्हे नहीं मिली। उन्होंने कहा कि कैराना में शिक्षा की उत्तम व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी समस्याओं का निराकरण होगा।

महज 27 साल की इकरा ने लंदन से पढ़ाई की है। इकरा हसन ने कैराना सीट पर अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को 70812 हजार मतों से हराया है। इकरा ने कुल 526887 लाख मत प्राप्त किए। वर्ष 2019 में हुए चुनाव में मां तबस्सुम की हार का बदला इकरा ने ले लिया। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने 456075 मत प्राप्त किए। बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा ने 75978 मत प्राप्त किए। इकरा हसन ने 70812 वोटों से जीत दर्ज की।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!