VIDEO: Instagram बना डबल मर्डर की वजह!, युवक ने गोली मारकर बेटी और पत्नी की कर दी हत्या

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Mar, 2023 04:19 PM

#ChitrakootNews #Instagram #Police

आखिर इंसान इतना निर्दयी कैसे हो सकता है... ये एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब सभी के पास है, मगर, जब भी रिश्तों का ऐसे कत्ल होता है तो उनका दर्द फिर बाहर आ जाता है…जी हैं यूपी के जनपद चित्रकूट में रिश्तों के कत्ल का एक ऐसा ही मामला सामने आया...जहां एक पिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी को बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो देखने पर तैश में आकर बेटी को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी...इस दौरान, बीच बचाव करने आई उसकी मां को भी गोली लग गई...जिसमें मां और बेटी दोनों की मौत हो गई।

दरअसल, घटना बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सिमरदहा गांव की है...जहां नंद किशोर त्रिपाठी नाम के व्यक्ति की बेटी खुशी त्रिपाठी अपने ननिहाल मराचंद्रा गांव में रह रही थी...उसका वहां पंकज यादव नाम के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया...होली के त्योहार पर खुशी त्रिपाठी अपने माता-पिता के घर आई हुई थी...इस दौरान नंद किशोर त्रिपाठी ने अपनी बेटी खुशी त्रिपाठी का एक युवक के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो देख लिया...जिसके बाद आवेश में आकर उन्होंने खुशी पर अपनी लाइसेंसी बंदूक तान दी और उसे गोली मारने को हुआ...यह देख उसकी पत्नी और खुशी की मां बीच-बचाव करते हुए सामने आ गयी...इसमें फायर की गई पहली गोली महिला को लग गई और दूसरी गोली खुशी त्रिपाठी को लग गई...फायरिंग में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

रिश्तों का कत्ल करने के बाद मौके से फरार युवक ने भी जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली...जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है... इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते नंद किशोर त्रिपाठी ने अपनी पत्नी और बेटी को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई..मामले की जांच की जा रही है। रिश्तों का कत्ल इक छोटी सी शक कर गई...जिसका अंजाम क्या होगा इसका शायद अंदाजा भी नहीं था...खैर जहां अब पुलिस जांच की बात कह रही है वहीं दूसरी ओर इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में गर्म हो चली है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!