Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 Jul, 2018 09:47 AM
उत्तर प्रदेश में लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में बुधवार रात कुछ लोगों ने एक निलंबित कांस्टेबल आशीष कुमार को गोली मार दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भोलाखेड़ा निवासी उन्नाव के हसनगंज थाने में तैनात निलंबित कांस्टेबल आशीष कुमार...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में बुधवार रात कुछ लोगों ने एक निलंबित कांस्टेबल आशीष कुमार को गोली मार दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भोलाखेड़ा निवासी उन्नाव के हसनगंज थाने में तैनात निलंबित कांस्टेबल आशीष कुमार रात करीब 9 बजे घर के सामने खड़ा था। रंजिश के चलते विजय कुमार, निलंबित आरक्षी संदीप आदि 3 लोगों ने उसके सिर में गोली मार दी।
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में आशीष कुमार को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।