BJP सरकार में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं अशोभनीय: अखिलेश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Aug, 2018 09:19 AM

in bjp government women and girls incidents of rape are inauspicious akhilesh

समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। यादव ने जारी बयान में कहा कि देवरिया के नारी संरक्षण गृह की घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। यादव ने जारी बयान में कहा कि देवरिया के नारी संरक्षण गृह की घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करने जा रहे विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को देवरिया की सीमा से सटे भागलपुर में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि सड़क से संसद तक देवरिया की शर्मनाक घटना की गूंज है। समाजवादी पार्टी सांसद डिम्पल यादव की अगुवाई में संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन हुआ लेकिन राज्य सरकार में शीर्ष पर बैठे लोग जिम्मेदारी से बचने के लिए मौनी बाबा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिला विरोधी है। 16 महीने के शासनकाल में महिलाओं तथा बच्चियों से बलात्कार और दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार की चुप्पी लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। बच्चियों के परिवार दहशत में हैं। भाजपा के कारण राज्य की बहुत बदनामी हो गई है। भाजपा के ये रंग ढंग देखकर जनता दंग है। भाजपा ने महिला सुरक्षा के नाम पर जनता को गुमराह किया है।

देवरिया की घटना पर महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री का मौन रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा नेतृत्व की यह गलत फहमी है कि जनता की याददाश्त कमजोर होती है जबकि सच्चाई यह है कि जनता सब कुछ याद रखती है। झूठे वादे और हवाई सपने दिखाने की कीमत भाजपा को चुकानी पड़ेगी। यादव ने कहा कि देवरिया के महिला संरक्षण गृह की घटना भाजपा सरकार के काले कारनामों को उजागर करती है। महिलाओं से जुड़े मामलों में सरकार का रवैया पूरी तरह संवेदनहीन है। अब तो अभिभावक अपनी बच्चियों को स्कूल भेजने से भी डरने लगे हैं।

आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा शासन में 16 मार्च से 30 जून 2018 तक दुष्कर्म के रजिस्टर्ड केस 5654 दर्ज हुए हैं और वर्तमान शासन में प्रतिदिन औसतन 52 दुष्कर्म हो रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरी तरह अराजकता की भेंट चढ़ गया है। अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। भाजपा की सिर्फ समाजवादी सरकार की बदनामी करने में ही रूचि है। जनता में भारी आक्रोश है। भाजपा सरकार का रवैया देखकर जनता स्तब्ध है। अब उसकी इधर-उधर की बहानेबाजी नहीं चलेगी। सरकार को यह बताना चाहिए कि राज्य की 16 माह में यह स्थिति कैसे हो गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!